Bihar Police Operator Bharti 2026: पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 12th पास करे आवेदन

Bihar Police Operator Bharti 2026

Bihar Police Operator Bharti 2026: बिहार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े 

Bihar Police Operator Bharti 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC)
पद का नाम कॉन्स्टेबल ऑपरेटर
कुल पद 993
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in
Bihar Police Operator Bharti 2026
Bihar Police Operator Bharti 2026

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट – विज्ञान) या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा

अगर इस भर्ती के के लिए आयु सीमा की बात करे तो विभाग के तरफ से आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु सीमा विभाग के तरफ से निर्धारित कर दी गयी हैं|

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

फीस का भुगतान निम्न माध्यमों से किया जा सकता है:

  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • नेट बैंकिंग
  • अन्य ऑनलाइन पेमेंट माध्यम

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा| ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बात स्टेप बताया गया हैं| आप नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करके बहुत ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं|

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Constable (Operator) Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब New Registration पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

जरूरी सलाह

यदि आप बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा मौका है। क्योंकि 993 पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

CSBC Police Constable Operator Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *